एक शब्द
कभी सोचा है … जिस बात को बोलकर आप 10 मिनट बाद भूल जाते हैं , हो सकता है सामने वाला उसे 10 साल बाद भी न भूल पाए। हम अक्सर कहते हैं , “ मैं गुस्से में था , मेरा वो मतलब नहीं था। हो सकता है सच में ऐसा हो। लेकिन कभी - कभी गुस्सा उन बातों को भी बाहर निकाल देता है जिन्हें हम लंबे समय से अपने अंदर दबाए हुए होते हैं , और जब कोई बात गुस्से में बाहर आती है , सामने वाला सिर्फ उस एक sentence को नहीं सुनता। उसे आपके पुराने reactions, comments और व्यवहार याद आने लगते हैं। अचानक कई पुरानी बातें जुड़ने लगती हैं … और उसके मन में आपके लिए एक नया perspective बन सकता है। सबसे painful बात यह है कि आप उसे बाद में हजार बार समझा सकते हैं कि , मेरा वो मतलब नहीं था , लेकिन उसके मन में पैदा हुआ doubt इतनी आसानी से नहीं जाता , और अगर गुस्से में कही बात उसकी किसी पुरानी insecurity पर लग जाए , उसके looks, body, family, career, पैसे या self-confidence पर , तो आपक...