Posts

Showing posts from August, 2026

ऐसे जीने का इरादा तो बिल्कुल नहीं था…

Image
  कभी-कभी जब अकेला बैठता हूँ और थोड़ा पीछे मुड़कर अपनी ज़िंदगी को देखता हूँ , तो मन में सबसे पहले यही ख्याल आता है , यार , ऐसे जीने का इरादा तो बिल्कुल नहीं था। लगभग 32 ऋतुएँ देख लीं ज़िंदगी की। कई साल नौकरी करते हुए निकल गए। शादी हो गई। एक और ज़िम्मेदारी ज़िंदगी में आ गई। सुबह उठना , तैयार होना , काम पर जाना , पूरे दिन की भागदौड़ , वापस घर आना , थककर सो जाना और फिर अगले दिन वही सब दोहराना… और देखते ही देखते साल निकलते गए। कभी लगता है अभी तो शुरुआत ही की थी… लेकिन आज पीछे देखता हूँ तो लगभग 7 साल सिर्फ नौकरी करते हुए निकल चुके हैं। और सबसे अजीब बात ये है कि इन सात सालों में बहुत कुछ बदला , लेकिन शायद वो नहीं बदला जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी , मैं खुद। मेरे अंदर का वो इंसान , जिसने कभी ज़िंदगी को लेकर बहुत कुछ सोचा था , बहुत कुछ करने का सपना देखा था , कहीं न कहीं उसी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में दबता चला गया। बचपन में लगता था कि बड़े होकर अपनी ज़िंदगी अपने हिसाब से जिएँगे। कुछ बड़ा करेंगे। कुछ ऐसा बनाएँगे जिस पर खुद को गर्व होगा। पैसों की इतनी चिंता नहीं होगी। अपने लोगों...

प्यार का वो पहला एहसास…

Image
  हर किसी की ज़िंदगी चाहे कितनी भी क्यों न बदल जाए , कुछ चीज़ें कभी नहीं बदलतीं। जैसे स्कूल का वो पहला दिन… जब सब कुछ नया था , लेकिन पता नहीं क्यों दिल में एक अलग-सी खुशी थी। वो पहला दोस्त , जिसे हमने जाने कब अपना “बेस्ट फ्रेंड” कह दिया था। वो पहला पैसा , जो हमने खुद कमाया या बचाया और उससे खरीदी अपनी पहली चीज़। और वो पहला फोन… जिसे हाथ में लेकर ऐसा लगा था जैसे अचानक हम थोड़े बड़े हो गए हों , थोड़े आज़ाद… और शायद थोड़ा ज़्यादा आत्मविश्वासी भी। लेकिन इन सबके बीच एक एहसास ऐसा भी होता है , जिसकी जगह दिल में सबसे अलग होती है… प्यार का वो पहला एहसास। वो एहसास , जिसे शायद हम उस वक्त प्यार का नाम भी नहीं दे पाते।  बस किसी एक इंसान को देखते ही चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती थी। वो सामने से निकल जाए , तो दिल कुछ पल के लिए जैसे अपनी ही धुन भूल जाता था। फिल्मों में हीरो को देखकर जिसके पीछे गिटार बजता था न… पहली बार समझ आता था कि शायद वो सब सिर्फ फिल्मों में नहीं होता। उसकी एक झलक मिल जाए , तो पूरा दिन अच्छा लगने लगता था। रास्ते में अकेले चलते-चलते अचानक मुस्कुरा देना… बिन...

Bond Beyond Time

Image
  There is something magical about friendship. Unlike many relationships in life, friends are not chosen for us by destiny, they are chosen by our hearts. They enter our lives as strangers, stay as companions, and slowly become family in ways that words can never truly explain. Life is a journey filled with countless moments, some that make us laugh until our stomach hurts, some that leave us in tears, and some that silently change who we become. Through every chapter, there is one constant that makes the journey beautiful: True Friends. A true friend is not the one who is present only when the sun is shining. A true friend is the one who stands beside you during your darkest nights, reminding you that the dawn will eventually come. They celebrate your victories as if they were their own, and they silently carry your pain when you don't even have the strength to speak. As we grow older, we begin to realize that life isn't measured by the number of possessions we own, the mone...