Posts

Showing posts from July, 2026

काश…

Image
  कभी - कभी ज़िंदगी इतनी चुपके से एक सच सामने रख देती है कि हम समझ ही नहीं पाते कि उसे कैसे संभालें। एक जीता - जागता इंसान , जिससे हमें Problems थीं … Issues थे … Grudges थे … जिसके किसी एक वाक्य ने हमें   hurt किया था , किसी एक behaviour ने हमें अंदर तक तोड़ दिया था … एकदम से चला जाता है। बस एक खबर आती है। और उस खबर के साथ , जैसे अंदर कुछ टूट कर बिखर जाता है। उस पल समझ आता है कि जिन बातों को हम इतना बड़ा समझ रहे थे , जिन वजहों से हमने बात करना कम कर दिया , Calls avoid कर दीं ,messages का reply नहीं दिया , सामने आने पर नज़रें चुरा लीं … वो सब कितना छोटा था। कितना   Irrelevant   था। वो ego , वो गुस्सा , वो “ पहले वो आए बात करने ” , वो “ मुझे फ़र्क नहीं पड़ता ” , वो “ अब मेरा उससे कोई relation नहीं ” ... सब एक पल में खत्म हो जाता है। क्योंकि जब वो इंसान ही नहीं रहता , तब problems से ज़्यादा उसकी आवाज़ याद आती है। उसका नाम ...